उत्तराखंड महोत्सव के दसवें दिन लोक प्रस्तुतियां हुईं:लखनऊ में नीरज चुफाल के गीतों पर झूमे दर्शक, 10 लाख रुपए की इनामी राशि

Nov 19, 2026 - 07:24
0
उत्तराखंड महोत्सव के दसवें दिन लोक प्रस्तुतियां हुईं:लखनऊ में नीरज चुफाल के गीतों पर झूमे दर्शक, 10 लाख रुपए की इनामी राशि
लखनऊ के गोमती तट स्थित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महोत्सव के दसवें दिन लोकगीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतिया दी। प्रसिद्ध लोक गायक नीरज चुफाल की आवाज पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। वहीं झोड़ा, छपेली, हारूल और छोलिया नृत्य ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। महोत्सव में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। महोत्सव में 10 लाख रुपए की इनामी राशि वाली प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। नाचेगा भारत सीजन-3, डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5, वॉयस ऑफ उत्तराखंड और झोड़ा समूह नृत्य के दूसरे राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें गैर उत्तराखंडी टीमों ने भी हिस्सा लिया। सभी दलों ने अगले राउंड में जगह बनाने के लिए शानदार प्रस्तुतियां दीं। जौनसार के साक्षी कला मंच के कलाकारों ने हारूल, तांदी और धुमसू नाटी गीत प्रस्तुत किए। अल्मोड़ा के उधांचल कला केंद्र की टीम ने छोलिया नृत्य से दर्शकों का मन मोहा। यश म्यूजिकल ट्रस्ट के कलाकारों ने 'बाजे अवध बधाइयां' नृत्य नाटिका पेश की। प्रतिभाओं और विभूतियों का सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल शरद विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रियंका बिष्ट को गोविन्द चातक स्मृति सम्मान-2026, गोविन्द सिंह बोरा को शिवदत्त जोशी स्मृति सम्मान और बच्ची सिंह डोलिया को गोविन्द सिंह नयाल स्मृति सम्मान दिया गया। उत्तराखंड दर्पण स्मारिका-2026 के विशेषांक 'विकसित भारत-श्रेष्ठ भारत' से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें वेदिका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, सुहानी द्वितीय और माधुरी तृतीय स्थान पर रहीं। पहाड़ी उत्पादों की भी बढ़ी मांग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पहाड़ी उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रभारी राजेंद्र सिंह कनवाल ने बताया कि गहत की दाल, काला भट्ट, पहाड़ी पिसा नमक और भंगिरा के बीज लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन पारंपरिक उत्पादों के स्वाद और उपयोगिता के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User