UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आज से शुरू:प्रयागराज में 18 केंद्रों पर एग्जाम, 27,138 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Nov 19, 2026 - 07:40
0
UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आज से शुरू:प्रयागराज में 18 केंद्रों पर एग्जाम, 27,138 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिखित परीक्षा आज यानी गुरूवार से शुरू हो रही है। पहले दिन की परीक्षा में कुल 13231 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो दिन होने वाली 1,936 पदों की भर्ती के लिए प्रयागराज में 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 27,138 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कुल 42 विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और गोरखपुर इन छह मंडल मुख्यालयों के कुल 81 केंद्रों पर 1,27,571 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में परीक्षा नकलविहीन परीक्षा के लिए सुरक्षा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय में एआई कमांड कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी रहेगी, जबकि एसटीएफ और खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट रहेंगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एडमिट कार्ड अनिवार्य आयोग ने स्पष्ट किया है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश या परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र, पाली और निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड से जांचकर समय से परीक्षा स्थल पर पहुंचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User