मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मऊ में पैर में लगी गोली, पुलिस ने तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद की

Nov 19, 2026 - 08:12
0
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मऊ में पैर में लगी गोली, पुलिस ने तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद की
मऊ में बुधवार को देर रात रामपुर चकिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी सफीउद्दीन उर्फ छोटू गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, सफीउद्दीन उर्फ छोटू पुत्र नियमतुल्ला मऊ के खुरहट, थाना रानीपुर का रहने वाला है। वह थाना दक्षिणटोला में दर्ज मुकदमा नंबर 118/26 में चोरी, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़ी धाराओं में वांछित था। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और नकदी मिली है। पूछताछ में सफीउद्दीन ने बताया कि वह साथी फैयाज अहमद उर्फ गुड्डू के साथ मोटरसाइकिल चोरी करता था। पहचान छिपाने के लिए वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदल देते थे। फिर उन्हें बेचकर मिली रकम आपस में बराबर बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, सफीउद्दीन के खिलाफ कोपागंज, नगर कोतवाली, घोसी, दक्षिणटोला और दोहरीघाट थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस टीम ने की। पुलिस पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User