जमीन विवाद के वीडियो पर महिला ने सुरक्षा मांगी:मायके वालों के रिश्तेदारों पर बेटे को बदनाम करने का आरोप; इटावा SSP से शिकायत

Nov 20, 2026 - 17:12
0
जमीन विवाद के वीडियो पर महिला ने सुरक्षा मांगी:मायके वालों के रिश्तेदारों पर बेटे को बदनाम करने का आरोप; इटावा SSP से शिकायत
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उसके परिवार और बेटे को बदनाम किया जा रहा है। महिला ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तीन भाइयों में हुआ बंटवारा एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में नगला नगर निवासी पुष्पा देवी पत्नी भंवर सिंह ने बताया कि उनके पति का निधन हो गया है। पति की मौत के बाद परिवार की पूरी जमीन और मकान का बंटवारा तीनों बेटों के बीच बराबर-बराबर कर दिया गया था। उनका कहना है कि इस बंटवारे को लेकर उनकी बहू मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार से किसी तरह का विवाद नहीं है। पहले दर्ज हुआ था मुकदमा पुष्पा देवी के अनुसार, उनकी बहू मीरा देवी ने पहले उनके और उनके पति, बेटे अरुण कुमार तथा अजय कुमार के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का दावा है कि इस मामले में न्यायालय से बरी किया जा चुका है। इसके बाद भी परिवार को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो वायरल करने का आरोप शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि मोबाइल के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहू के मायके पक्ष के रिश्तेदार बृजेश कुमार, भाई लालता और सांसद जितेन्द्र दोहरे के नाम से जमीन हड़पने और नाजायज तरीके से परेशान करने से जुड़ा वीडियो वायरल किया जा रहा है। महिला का कहना है कि वीडियो के जरिए उसके बेटे अरुण कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। परिवार की सुरक्षा की मांग पुष्पा देवी ने एसएसपी से मांग की है कि वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाए। साथ ही उनके परिवार, बेटे अरुण कुमार और अन्य रिश्तेदारों को बदनाम करने तथा परेशान करने के मामले में उचित कार्रवाई की जाए। महिला ने अपने और परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User