कौशांबी में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू:डीएम ने डाला मॉक वोट; कलेक्ट्रेट और तीनों तहसीलों में प्रदर्शन केंद्र, वीवीपैट पर 7 सेकंड दिखेगी पर्ची
कौशांबी में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान की शुरुआत की और खुद बटन दबाकर मॉक वोट डाला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 20 नवंबर से कलेक्ट्रेट और जिले की तीनों तहसीलों में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र चलाए जा रहे हैं। मतदाता यहां मशीन की कार्यप्रणाली समझने के साथ मॉक वोट भी डाल सकते हैं। डॉ. पाल ने बताया कि ईवीएम पर वोट डालने के बाद वीवीपैट स्क्रीन पर सात सेकंड तक पर्ची दिखाई देती है। इससे मतदाता देख सकते हैं कि वोट उनके चुने हुए प्रत्याशी को ही गया है। डीएम ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं से प्रदर्शन केंद्रों पर जाकर प्रक्रिया समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी शंकाओं का समाधान करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने नागरिकों से खुद जागरूक होने और परिवार, पड़ोसियों व मित्रों को अभियान से जोड़ने की अपील की, ताकि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)