जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार:अमेठी में लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर मार डाला था, बल्ली और ईंट के टुकड़े बरामद
अमेठी में जमीनी विवाद में 54 साल के कन्हैयालाल वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडे, लकड़ी की थूनी और ईंट के टुकड़े बरामद किए हैं। खेत और रास्ते पर कब्जे को लेकर था विवाद मंगलवार सुबह कन्हैयालाल वर्मा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनका बेटा संतोष वर्मा भी घायल हुआ था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कन्हैयालाल से खेत और रास्ते पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मंगलवार को उन्होंने कन्हैयालाल को लाठी, थूनी और ईंट से पीटा था। हमले में उनके बेटे संतोष को भी चोटें आई थीं। तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर अभय शुक्ला उर्फ अतुल (23), अभिषेक शुक्ला उर्फ विपुल शुक्ला (23) और महेन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ पप्पू (42) को गिरफ्तार किया है। तीनों संजय कुमार शुक्ला और शिव कुमार शुक्ला के बेटे हैं। वे ग्राम राजू का पुरवा, मजरे नरैनी, थाना और जिला अमेठी के रहने वाले हैं। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस निगरानी में लिया गया है। डंडा, थूनी और ईंट के टुकड़े बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से एक बांस का डंडा, लकड़ी की एक थूनी, टूटी हुई बल्ली का एक टुकड़ा और ईंट के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश राकेश और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)