कासगंज में मिला एटा के लापता युवक का शव:बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, 2 दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी
कासगंज में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव कोतवाली क्षेत्र में सौरभ ढाबा और मिरहची के बीच एक बाग में मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बस्ती निवासी रोहित (20) सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को मारहरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लोकेशन मिलने पर पुलिस उसकी तलाश करते हुए बाग तक पहुंची थी। 20 फीट ऊंचाई पर लटका मिला शव पुलिस के अनुसार, रोहित का शव विजय सिंह बढ़ारी वैश्य के बाग में करीब 20 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने फंदा बनाकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू की गई।
युवती से प्रेम-प्रसंग की चर्चा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रोहित का अपनी ही गली में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, मारहरा थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस के मुताबिक, मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)