मऊ में 1 नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद:59 क्रय केंद्र बनाए गए, 2,441 रुपए तय हुआ समर्थन मूल्य; बटाईदार भी बेच सकेंगे फसल
मऊ जिले में 1 नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिले भर में कुल 59 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (ADM) प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इन 59 केंद्रों में एफसीआई के 2, मार्केटिंग के 30, पीसीएफ के 27 और पीसीयू के 7 केंद्र शामिल हैं। पोर्टल पर पंजीकरण और तहसील सत्यापन अनिवार्य धान बेचने के इच्छुक किसानों को खाद्य विभाग के तय पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद तहसील स्तर पर इसका सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी। एडीएम ने बताया कि पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त होती रहती है और इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पंजीकरण और सत्यापन का कोई भी काम लंबित न रखा जाए। ₹2,441 प्रति क्विंटल MSP तय, केंद्रों की संख्या भी बढ़ी सरकार ने इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को अपनी उपज बेचने में लंबी दूरी न तय करनी पड़े, इसके लिए पिछले साल के मुकाबले इस बार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसान अपने नजदीकी केंद्र पर बिना किसी परेशानी के धान बेच सकें। बटाईदार किसानों को भी मिलेगा लाभ, पारदर्शी होगी प्रक्रिया प्रशासन ने बटाईदार किसानों के लिए भी व्यवस्था की है। बटाईदार किसान तय प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराकर और संबंधित मूल किसान की सहमति लेकर अपना धान बेच सकते हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक पूरी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)