कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में BJP का विशेष अभियान:बाबा साहब आंबेडकर के योगदान और विचारों को लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Nov 20, 2026 - 19:24
0
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में BJP का विशेष अभियान:बाबा साहब आंबेडकर के योगदान और विचारों को लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में विशेष अभियान चलाएगा। कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू समाज के लोगों को बाबा साहेब के योगदान और विचारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही संगठन को भी मजबूत करने पर जोर रहेगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कांग्रेस और सपा पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब को भू-माफिया बताने वालों को अनुसूचित समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बाबा साहेब के सम्मान और उनके विचारों को समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। बाबा साहेब का अपमान सामाजिक न्याय का अपमान भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित अनुसूचित मोर्चा की बैठक में राम किशोर साहू ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान केवल एक महापुरुष का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना का अपमान है। अनुसूचित मोर्चा इस मुद्दे पर समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ संगठन को भी मजबूत करेगा। पंचतीर्थों के विकास का किया जिक्र बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सलीलकान्त श्रीवास ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित समाज को सम्मान और भागीदारी देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब की विरासत को सम्मान देने के लिए पंचतीर्थों का विकास कराया गया और उनके विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। 17 जिलों के पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विमल दोहरे, क्षेत्रीय महामंत्री रामदास सुदर्शन, विनीत सोनकर, कृष्णा वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमल दोहरे, भगीरथ वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री स्वाधीनता कृष्णा, शिल्पी सोनकर और आरती वाल्मीकि सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User