लड़की के जबड़े का ट्यूमर मुफ्त ऑपरेशन से हटाया:एटा में डॉक्टरों की टीम ने 10 लाख का इलाज और दवाइयां मुफ्त दीं
एटा में 18 वर्षीय तनु के जबड़े में दुर्लभ पिंडबोर्ग ट्यूमर का ऑपरेशन मुफ्त किया गया। डॉक्टर हिमांशु उपाध्याय की टीम ने करीब चार से पांच घंटे तक सर्जरी की। इलाज और दवाइयों के लिए परिवार से कोई पैसा नहीं लिया गया। तनु की मां मीरा घरों में खाना बनाकर परिवार का खर्च चलाती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण करीब 10 लाख रुपए की सर्जरी का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। तनु बचपन से जबड़े के इस ट्यूमर से पीड़ित थी। बीमारी के कारण उसके जबड़े की हड्डी पर असर पड़ा था। डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने मीरा की परेशानी समझकर तनु का पूरा इलाज मुफ्त करने का फैसला लिया। ऑपरेशन हिमांशु हॉस्पिटल में किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)