कानपुर डाकघर से करोड़ों के घोटाले में दो कर्मचारी अरेस्ट:डाक सहायक शिवम की यूजर आईडी से रकम निकली और राकेश ने सत्यापन किया, दोनों को जेल

Nov 15, 2026 - 18:26
0
कानपुर डाकघर से करोड़ों के घोटाले में दो कर्मचारी अरेस्ट:डाक सहायक शिवम की यूजर आईडी से रकम निकली और राकेश ने सत्यापन किया, दोनों को जेल
कानपुर घाटमपुर के उपडाकघर में करोड़ों का घोटाला करने के दो आरोपियों डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल राकेश कुमार मिश्रा को घाटमपुर थाने की पुलिस ने रविवार को अरेस्ट कर लिया। एक दिन पहले ही घाटमपुर थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ डाकघर में योजनाओं में जमा लाखों रुपए के गबन की रिपोर्ट दर्ज की थी। घाटमपुर उपडाकघर के डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल घाटमपुर राकेश कुमार मिश्रा ने अपने पद का दुर्पयोग करते हुए डाकघर में अलग-अलग योजनाओं में जमा लाखों रुपए का गबन किया है। डाक विभाग की जांच में दोनों दोषी पाए गए और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। पद का दुर्पयोग कर दोनों ने निकाली थी खातों से रकम डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि घाटमपुर के उपडाकघर में अलग-अलग योजनाओं में जमा पब्लिक के करोड़ों रुपए का गबन किया गया। मामले में घाटमपुर थाने में शनिवार को दो एफआईआर दर्ज की गई थी। विभागीय जांच में सामने आया था कि डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल राकेश कुमार मिश्रा ने पद का दुर्पयोग करते हुए खाते से रुपयों को निकाला है। विभागीय जांच के बाद कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार ने तहरीर देकर घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खाता धारक आकांक्षा चौरसिया की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी। जांच में सामने आया कि उनके माता-पिता स्व. जितेन्द्र कुमार चौरसिया और स्व. अर्चना चौरसिया के संयुक्त बचत खाते से उनकी मृत्यु के बाद दिनांक 23 जनवरी.2025 को 4 लाख 15 हजार और 28 मई 2025 को 2 लाख 98 हजार खाते से निकाला गया। जांच में सामने आया कि डाकसहायक घाटमपुर उपडाकघर शिवम सचान की यूजर आईडी और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल घाटमपुर राकेश कुमार मिश्रा की सुपरवाइजरी यूजर आईडी से रुपया निकाला गया। पूछताछ में भी दोनों आरोपियों ने गबन की बात स्वीकार की है। घाटमपुर पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User