कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जींस-टॉप में पहुंचीं दुल्हनें, 6514 ने PET छोड़ा; ट्रेन से कटे 2 युवक

Oct 31, 2026 - 06:12
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जींस-टॉप में पहुंचीं दुल्हनें, 6514 ने PET छोड़ा; ट्रेन से कटे 2 युवक
नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… 21 सेंटर्स पर PET का एग्जाम हुआ। एंट्री से पहले छात्राओं के कलावा, बालियां, हेयर पिन, चेन, घड़ी और बेल्ट उतरवाई। छात्रों के जूते-मोजे खुलवाकर जांच की गई। कुल 6,514 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बिधनू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 108 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में कुछ दुल्हनें जींस-टॉप पहनकर पहुंचीं। वहीं, पनकी में बंद रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- PET परीक्षा में कलावा कटवाया, जूते-मोजे उतरवाए; 6514 अभ्यर्थी अनुपस्थित शहर के 21 एग्जामिनेशन सेंटर्स पर PET का एग्जाम हुआ। एंट्री से पहले छात्राओं के कलावा, बालियां, हेयर पिन, चेन, घड़ी और बेल्ट उतरवाई। छात्रों के जूते-मोजे खुलवाकर जांच की गई। रजिस्टर्ड 18,576 अभ्यर्थियों में से 12,062 ने परीक्षा दी, जबकि 6,514 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर... 2- एक परिवार के चार लोग मलबे में दबे, सास-बहू की मौत फजलगंज में तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलटी। झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग मलबे और ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे। सास-बहू की मौत हुई, जबकि बाप-बेटी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 3- रिक्शा चालक के बेटे ने 4 लाख फेक ई-मेल ID बेची, मां बोली- कहता था गेम खेल रहा हूं स्कूलों को उड़ाने के धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में पकड़े गए आरोपी ने देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए 4 लाख फेक ईमेल आईडी बनाकर बेची। ATS की गिरफ्त में आया तो रोने लगा। पिता रिक्शा चलाते हैं। मां बोली- बेटा कहता था कि गेम खेल रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… 4- अर्नब तूफान के असर से अचानक मौसम बदला, बारिश हुई अर्नब तूफान के असर से शहर में मौसम एक बार फिर बदला। कई इलाकों में बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर… 5- बंद क्रॉसिंग पार कर रहे युवकों की ट्रेन से कटकर मौत पनकी में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत। दोनों के शवों के चीथड़े उड़े। एक युवक की पहचान हुई, दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई। पढ़ें पूरी खबर… 6- गैंगस्टर अजय ठाकुर पर एक और FIR दर्ज हनुमंत विहार में हुए हंगामे के बाद गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके दो गुर्गों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज हुआ। उस्मानपुर में सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने की बात सुनकर ऑटो ड्राइवर पर भड़कते हुए कहा था- तेरी इतनी हिम्मत कि मुझे रोकेगा। पढ़ें पूरी खबर… 7- जींस-टॉप में पहुंचीं दुल्हनें, बारिश में जोड़े भीगते रहे, 108 कपल्स ने शादी रचाई बिधनू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 10 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। समारोह में कुछ दुल्हनें जींस-टॉप पहनकर पहुंचीं। कहीं मांग में सिंदूर भरने के बजाय माथे पर टीका लगाकर रस्म पूरी की गई। उपहार वितरण के दौरान बारिश में दूल्हा-दुल्हन भीगते रहे। पढ़ें पूरी खबर... 8- लेदर मेले में ज्वेलरी बॉक्स-पिस्टल कवर की डिमांड मोतीझील मैदान में 2 नवंबर तक चलने वाला लेदर मेले की शुरुआत हुई। मेले में 40 स्टॉल पर लेदर पिस्टल कवर से लेकर ज्वेलरी बॉक्स तक की बिक्री हो रही। ऑस्ट्रेलिया-पोलैंड की हैट खास आकर्षण बनी। पढ़ें पूरी खबर… 9- DM बोले- औधोगिक इलाकों में सड़कें होगी गड्ढा-मुक्त, बनेंगे पार्क जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सुविधाएं सुधारने के लिए नई कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स की 60% धनराशि संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च होगी। डीएम ने मैपिंग कराकर सड़क, जलनिकासी और हरियाली की जरूरत का आकलन करने को कहा। पढ़ें पूरी खबर... 10- साइबर ठग लिटिल मोंगा, प्रतीक कालरा के घर छापेमारी, पंजाब-दिल्ली में आलीशान कोठियां कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के फरार सरगना लिटिल मोंगा और प्रतीक कालरा की तलाश में पंजाब और दिल्ली में छापेमारी की। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह 650 से ज्यादा लोगों को ठग चुका है और 400 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की आशंका है। प्रतीक की पत्नी ने उसके तीन महीने से घर नहीं आने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User