आईएमएस बीएचयू में वार्षिक सम्मेलन रिकॉन:आधुनिक रेडियोलॉजी तकनीकों पर विशेष सत्र, कैंसर और एआई तकनीक पर चर्चा
आईएमएस बीएचयू में 31 अक्टूबर से इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 38वां वार्षिक सम्मेलन ‘रिकॉन-2026’ शुरू होगा। दो दिवसीय यह सम्मेलन बीएचयू के आईयूसीटीई में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी शाम 4 बजे करेंगे। सम्मेलन में एम्स दिल्ली, ऋषिकेश और रायपुर के साथ एसजीपीजीआई, केजीएमयू और निमहांस के विशेषज्ञ शामिल होंगे। तीन सभागारों में व्याख्यान, पैनल चर्चा और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, कैंसर, हार्ट एमआरआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक सीटी तकनीक पर चर्चा होगी। केजीएमयू के डॉ. अनित परिहार पन्नालाल ओरेशन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा शोध पत्रों और पोस्टरों की प्रस्तुति के साथ रेडियोलॉजी क्विज भी आयोजित होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)