ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली और नालों की समस्या उठी:मऊ की उद्योग बंधु बैठक में साड़ी की घटती मांग पर चिंता; डीएम ने की समीक्षा

Oct 30, 2026 - 14:01
0
ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली और नालों की समस्या उठी:मऊ की उद्योग बंधु बैठक में साड़ी की घटती मांग पर चिंता; डीएम ने की समीक्षा
मऊ में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्यमियों की समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र स्थापित करने का मुद्दा उठा। उद्यमियों ने करीब 30 से 35 साल पुराने नालों को दोबारा बनाने और उनकी ऊंचाई बढ़ाने की जरूरत बताई। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर बढ़ुआ गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम में साइफन निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। निवेश मित्र पोर्टल के 106 आवेदन लंबित बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। पोर्टल पर कुल 345 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 239 का निस्तारण हो चुका है। वहीं, 60 आवेदन विभागों और 39 आवेदन लाभार्थियों के स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निवेशकों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उद्योग स्थापित करने में जरूरी सहयोग देने को भी कहा। नो-एंट्री और बिजली की समस्या उठाई उद्यमी श्रीराम जायसवाल ने नो-एंट्री के कारण औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले वाहनों को रोके जाने की समस्या उठाई। गाजीपुर तिराहे के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या भी सामने आई। उद्यमियों ने मऊ के पारंपरिक साड़ी उद्योग की घटती मांग पर चिंता जताते हुए बाजार की स्थिति का विश्लेषण कराने की जरूरत बताई। युवाओं को प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के निर्देश डीएम ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को युवाओं को संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण देने और औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिसशिप के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में कारखाना अधिनियम 1948 के तहत औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण और एक कारखाने में आग लगने के बाद जरूरी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जिला एक व्यंजन और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा की गई। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, लीड बैंक प्रबंधक पवन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User