कानपुर में फर्जी बिलों से 2.40 करोड़ की ITC हड़पी:GST ने दो फर्मों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Nov 21, 2026 - 00:00
0
कानपुर में फर्जी बिलों से 2.40 करोड़ की ITC हड़पी:GST ने दो फर्मों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
नौबस्ता थाने में निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाली श्री तिरुपति कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के संचालक हर्षित तिवारी पर फर्जी बिलों के जरिए 2.40 करोड़ रुपये से अधिक की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़पने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। राज्य कर विभाग की जांच में फर्म के दोनों घोषित व्यापारिक स्थलों पर कोई कारोबार नहीं मिला। पांच सप्लायरों का GST पंजीयन निरस्त मिला उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गौतम के अनुसार, फर्म का पंजीयन चार साल पहले 14 अक्टूबर को कराया गया था। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छह सप्लायरों से 11.50 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद दिखाई थी। इनमें पांच सप्लायरों का जीएसटी पंजीयन निरस्त या निलंबित मिला, जबकि एक का पंजीयन सक्रिय था। जांच के दौरान पता चला कि खांडेपुर स्थित पुराने पते पर मकान दो साल पहले मई में ही हर्षित ने बेच दिया था। इसके बाद उन्होंने हंसपुरम के नारायनपुर स्थित मकान को नया व्यापारिक पता बताया। यहां भवन स्वामी रोहित यादव ने बताया कि हर्षित ने उनकी दुकान किराये पर ली थी, जिसका किरायानामा पिछले साल 22 सितंबर को तैयार हुआ था, लेकिन दुकान में न तो कोई माल रखा गया और न ही कारोबार शुरू किया गया। जांच के समय भी वहां कोई कारोबारी गतिविधि नहीं मिली। विभाग की ओर से बुलाए जाने पर हर्षित के भाई अर्पित पहुंचे, लेकिन फर्जी खरीद और आईटीसी के इस्तेमाल को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विभाग का आरोप है कि बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी इनवॉइस के आधार पर 2.40 करोड़ रुपये की आईटीसी का दावा कर इस्तेमाल किया गया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User