दो दिन लखनऊ में रहेंगे राजनाथ,दीक्षांत समारोहों में होंगे शामिल:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह शहर के दो बड़े शैक्षणिक आयोजनों में शामिल होंगे। शनिवार शाम गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके अगले दिन रविवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस बीच उनका देहरादून और हरिद्वार जाने का भी कार्यक्रम है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे अपने आवास 5 कालिदास मार्ग जाएंगे। शाम 4:55 बजे आवास से निकलकर 5:10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 से 6:45 बजे तक आयोजित पांचवें स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:05 बजे अपने आवास लौट आएंगे। बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल रविवार को रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां आयोजित दीक्षांत समारोह में दोपहर 12:45 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होंगे। शाम को लखनऊ लौटकर करेंगे रात्रि विश्राम देहरादून और हरिद्वार में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद रात 7:40 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। वह रविवार रात भी लखनऊ में ही रुकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)