कानपुर में साहित्यिक महोत्सव:300 से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी साझा करेंगे अनुभव

Nov 25, 2026 - 17:21
0
कानपुर में साहित्यिक महोत्सव:300 से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी साझा करेंगे अनुभव
कानपुर में एलनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय साहित्यिक, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव ‘एरुदी इंटरनेशनल 5.0’ आयोजित होगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘रीइन्वेंशन ऑफ द वर्ल्ड’ रखी गई है। इसमें बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच नवाचार, रचनात्मकता, नई सोच और सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया जाएगा। महोत्सव में देश के विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में प्रसिद्ध पत्रकार एवं अभिनेता सौरभ द्विवेदी, शिक्षाविद् दशा बब्लिक और नाथन वॉलर शामिल होंगे। तीनों अतिथि विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा, सहयोग और नवाचार से जोड़ना है, ताकि उनकी प्रतिभा निखरे और वे भविष्य की चुनौतियों व संभावनाओं के लिए तैयार हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User