दवाओं की कीमत नहीं दिखाने पर पांच फार्मेसियों को नोटिस:जौनपुर में औषधि निरीक्षक ने वेबसाइट, डिस्प्ले बोर्ड पर सूची लगाने के निर्देश दिए

Nov 25, 2026 - 17:21
0
दवाओं की कीमत नहीं दिखाने पर पांच फार्मेसियों को नोटिस:जौनपुर में औषधि निरीक्षक ने वेबसाइट, डिस्प्ले बोर्ड पर सूची लगाने के निर्देश दिए
जौनपुर में दवाओं की कीमतों की सूची नहीं दिखाने पर पांच अस्पताल फार्मेसियों को नोटिस दिया गया है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए सात दिन का समय दिया है। यह कार्रवाई बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की गई। नईगंज से कटघरा तक किया औचक निरीक्षण आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने नईगंज से कटघरा शहरी क्षेत्र तक अस्पताल फार्मेसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों और उपभोक्ताओं के लिए दवाओं की खरीद और बिक्री की कीमतों की सूची प्रदर्शित करने की व्यवस्था जांची गई। निरीक्षण में यश फार्मेसी (ट्यूलिप हार्ट एंड किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल), शांतिकुंज फार्मेसी (शांतिकुंज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कटघरा सहारी), विशाल मेडिकल (मंगल क्लिनिक, वाजिदपुर तिराहा), शेखर फार्मेसी (शेखर क्रांति मैटरनिटी एंड न्यूरोस्पाइन हॉस्पिटल) और रुद्र फार्मेसी (एसआरएस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, नईगंज तिराहा) में नियमों का पालन नहीं मिला। वेबसाइट और QR कोड पर नहीं मिली मूल्य सूची जांच में पाया गया कि इन फार्मेसियों ने उपभोक्ताओं के लिए वेबसाइट या पोर्टल नहीं बनाया था। काउंटर पर QR कोड या डिस्प्ले बोर्ड के जरिए भी दवाओं की कीमतों की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। वेबसाइट पर लाइसेंस और दवाओं की कीमतों की जानकारी देना जरूरी ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के प्रस्तर-25 और आयुक्त के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश के मुताबिक, प्रत्येक रिटेल और अस्पताल फार्मेसी को अपनी वेबसाइट पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट और स्टॉक की जानकारी देनी होगी। साथ ही दवाओं की खरीद दर (PTR) और मरीजों को बेचे जाने वाले मूल्य (PTC) की सूची भी प्रदर्शित करनी होगी। वेबसाइट का URL या QR कोड फार्मेसी के काउंटर पर प्रमुखता से लगाना जरूरी है। सात दिन में नियमों का पालन करने का निर्देश औषधि निरीक्षक ने फार्मेसी संचालकों को सात दिन के भीतर मूल्य सूची प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और नियमावली, 1945 के तहत फार्मेसियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User