कानपुर से मुंबई जा रही 25 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:नेपाल से कानपुर आता था माल, ट्रेन के जरिए कैरियर्स करते थे सप्लाई

Nov 26, 2026 - 06:46
0
कानपुर से मुंबई जा रही 25 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:नेपाल से कानपुर आता था माल, ट्रेन के जरिए कैरियर्स करते थे सप्लाई
कानपुर में मेफेड्रोन ड्रग्स केस में 5 आरोपियों की अरेस्टिंग के बाद कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के बारे में पता चला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नेपाल, बहराइच के रास्ते से बड़े पैमाने पर कानपुर में ड्रग्स आता था। जिसकी बड़ी खेप कर्नलगंज और बाबूपुरवा में बैठे सप्लायरों को डिलीवर की जाती थी। कानपुर को ड्रग्स का हब बनाकर सप्लायर्स यूपी, बिहार, कोलकाता, मुंबई में अपने कैरियर्स के जरिए माल सप्लाई करते थे। करीब 25 करोड़ की ड्रग्स लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे गिरोह के चार तस्कर फजलगंज पुलिस के हाथ लग चुके हैं। गुरुवार को पुलिस सिंडिकेट का खुलासा कर सकती है। 7.50 करोड़ के ड्रग्स के साथ पांच आरोपी हो चुके अरेस्ट उरई में गुलाब जल की आड़ में संचालित हो रही मेफेड्रोन ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद फजलगंज पुलिस ने कर्नलगंज निवासी नजीमुद्दीन, बाबूपुरवा में रहने वाले रिजवान, शाहजहांपुर, मिर्जापुर निवासी हाजिद अली उर्फ साहिल, फर्रुखाबाद निवासी रेहान कुरैशी व रिषभ कुमार को अरेस्ट किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से करोड़ों रुपयों की 750 ग्राम ड्रग्स बरामद की थी, , जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 7.50 करोड़ बताई गई है। इस पूरे गिरोह के सरगना मुंबई, धारावी निवासी खय्यामुद्दीन उर्फ खय्याम सैय्यद, अरबाज कट्‌टा, हसीन बाबू, दानिश, शैलू उर्फ शालू बाबा की तलाश में जुटी है। इसी दौरान पुलिस को एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के बारे में पता चला है। जो शहर के साथ यूपी, बिहार, कोलाकाता, मुंबई के कई जिलों में कोकीन, मेफेड्रोन, गांजा, चरस, हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। यह गिरोह शहर के कर्नलगंज का गम्मू खां का हाता और बाबूपुरवा से ऑपरेट हो रहा है।पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कर्नलगंज ड्रग्स का हब बन चुका है। यहां ड्रग्स लाकर अलग-अलग प्रदेशों में सप्लाई की जाती है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस के रडार पर चार ड्रग्स तस्कर रडार पर आ चुके हैं, जिनके पास 20 से 25 करोड़ की ड्रग्स है। नेपाल से कुछ दिनों में आई 25 करोड़ की खेप पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कानपुर में एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के बारे में जानकारी मिली है। सप्लायर्स नेपाल, बहराइच के रास्ते ड्रग्स शहर में लाते थे, ड्रग्स ट्रेनों के जरिए कानपुर लाया जाता थ। बीते 6 माह में 25 करोड़ का ड्रग्स कानपुर आया है। जो यूपी समेत तमाम प्रदेशों में ट्रेनों के जरिए सप्लाई किया गया है। गिरोह के सिंडिकेट विभिन्न प्रदेशों के बड़े–बड़े होटलों में ठहरते थे, जिससे पुलिस को उनपर शक न हो। 28 अक्टूबर को शादी में कानपुर आया था खय्याम अरबाज और हसीन बाबूपुरवा, मछरिया, कर्नलगंज समेत क्षेत्रों के गुर्गों को शामिल कर उनके जरिए बाइक, कार, रोडवेज और ट्रेन से मेफेड्रोन की तस्करी करा रहे हैं, लेकिन गुर्गों को ये नहीं पता होता था कि वह कौन सा ड्रग्स सप्लाई करने जा रहे हैं। खय्याम 28 अक्टूबर को एक शादी में शामिल होने परिवार संग बाबूपुरवा आया था। पुलिस को रिजवान के मोबाइल फोन में उसकी टिकट भी मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User