वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गुकेश का दूसरा गेम भी ड्रॉ:20 चालों में मुकाबला बराबरी पर छूटा; उजबेकिस्तान के सिंदरोव से खेल रहे
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने बुधवार को 2026 FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के दूसरे गेम में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदरोव के साथ ड्रॉ खेला। जिनेवा में खेले गए इस मुकाबले में गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरे थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 चालों के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। सिंदरोव ने एक जैसी स्थिति लगातार तीन बार बनने के आधार पर ड्रॉ का दावा किया। इस तरह चैंपियनशिप का दूसरा गेम भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। लंदन सिस्टम से गुकेश ने शुरुआत की गुकेश ने पहली चाल में क्वीन के प्यादे को आगे बढ़ाकर मुकाबले की शुरुआत की। इसे लंदन सिस्टम ओपनिंग कहा जाता है। सिंदरोव ने शुरुआती चालों में तेजी दिखाई और अपनी तैयारी के मुताबिक खेलते नजर आए। पहली 13 चालों तक दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेला। इसके बाद गुकेश ने अपनी क्वीन को E2 पर पहुंचाया। इस चाल के बाद उन्हें अगली चाल चलने में समय लगा। तीन बार दोहराई गई एक जैसी स्थिति मुकाबले में गुकेश ने 15वीं चाल पर अपने प्यादे को F3 पर बढ़ाया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक ही स्थिति बार-बार बनने लगी। गुकेश ने अपने घोड़े और वजीर के जरिए स्थिति को दोहराया। लगातार तीसरी बार एक जैसी स्थिति बनने पर सिंदरोव ने ड्रॉ का दावा कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने इसे स्वीकार किया और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। गुकेश को समय के मामले में थी परेशानी मुकाबले के दौरान गुकेश को समय के मामले में सिंदरोव से पीछे रहना पड़ा। एक समय वे घड़ी पर करीब 35 मिनट पीछे थे। 15वीं चाल पर भी उन्होंने काफी समय लिया था। हालांकि, मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों खिलाड़ियों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। 20 चालों में ही दूसरा गेम समाप्त हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)