शाहजहांपुर में इंजीनियर ने गोली मारकर सुसाइड किया:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, एक दिन पहले घर लौटा था

Nov 26, 2026 - 00:13
0
शाहजहांपुर में इंजीनियर ने गोली मारकर सुसाइड किया:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, एक दिन पहले घर लौटा था
शाहजहांपुर में 25 साल के इंजीनियर शाश्वत शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह कमरे में गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव खून से लथपथ मिला। नोएडा से एक दिन पहले आए थे घर पुलिस शाश्वत को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाश्वत मंगलवार को ही नोएडा से शाहजहांपुर आए थे। उनके घर पर भतीजी के जन्मदिन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे। माता-पिता कॉलेज में शिक्षक शाश्वत के माता-पिता संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनके भाई बैंक में नौकरी करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User