मिस्र में हाईवे पर तेल टैंकर में आग,30 की मौत:15 से ज्यादा घायल; जलती कारों से लोगों को निकाला गया
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाईवे पर बुधवार रात को तेल टैंकर में आग लग गई। टैंकर की आग से दूसरी गाड़ियों तक पहुंच गई। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह आग काहिरा को घेरने वाले रिंग रोड पर लगी। राहतकर्मी जलती कारों से लोगों को बाहर निकालते दिखे। रिंग रोड पर कई कारों में फैली आग रिंग रोड मिस्र की राजधानी काहिरा को घेरने वाला प्रमुख रास्ता है। आग कारों के बीच तेजी से फैलती दिखी। मौके के वीडियो में दमकलकर्मी आग बुझाते नजर आए। राहतकर्मी जलती कारों से लोगों को बाहर निकाल रहे थे। मौके पर जुटी भीड़ काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग जुट गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)