26 नवंबर का राशिफल:कन्या राशि वालों को प्रमोशन की खबरी मिल सकती है और मकर राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे

Nov 25, 2026 - 20:34
0
26 नवंबर का राशिफल:कन्या राशि वालों को प्रमोशन की खबरी मिल सकती है और मकर राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे
गुरुवार, 26 नवंबर को नौकरी में तरक्की और स्थान परिवर्तन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन और मकर राशि वालों के नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। वृष राशि के कारोबारियों को अपने खास संपर्कों से अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वहीं, मकर राशि वालों को रियल एस्टेट से जुड़े कामों में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका हुआ सरकारी काम सुलझ जाएगा। कुंभ राशि वालों को रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सिंह राशि वालों का कर्मचारियों से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा और कारोबार में फिर तेजी आएगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले मकर राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहना होगा। आज उधार दिया पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च या निवेश करने से बचें। कर्ज या लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करना जरूरी होगा। ननिहाल पक्ष के रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। करियर- कारोबार की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दूरदराज के क्षेत्रों से जुड़े कामों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी मामलों को जल्द सुलझाने की कोशिश करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना भी बनेगी। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। जरा-सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष -पॉजिटिव- समय अनुकूल है। ज्यादातर काम बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ जाएगा। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थितियों में अपना व्यवहार संतुलित रखना जरूरी होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय शांत और सहज तरीके से पूरा करें। करियर- कारोबार में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान देना बेहतर होगा। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि खास संपर्कों के माध्यम से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। लव- जीवनसाथी से उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिलेगा। आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों का खुलासा हो सकता है। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण शरीर में दर्द और हल्का बुखार महसूस हो सकता है। सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन - पॉजिटिव- आज परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। मुश्किल समय में भी अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। धार्मिक या मनोरंजन से जुड़ी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- आलस या दूसरों के कारण अपने महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में बजट का विशेष ध्यान रखना होगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। करियर- बिजनेस की मौजूदा कार्ययोजना में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। अनुभवी लोगों की सलाह कारोबार की तरक्की में मददगार साबित होगी। हालांकि फिलहाल आमदनी पहले जैसी ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के कारण अपने निजी और जरूरी काम अधूरे न छोड़ें। हेल्थ- मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क - पॉजिटिव- रुकावटों और परेशानियों के बावजूद अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ सरकारी काम आज सुलझ जाएगा। युवा जिस खास काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। इससे दिन सुखद रहेगा। नेगेटिव- लापरवाही के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के साथ विवाद होने से बचें। भावुक होकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। किसी से कोई वादा करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी होगा। करियर- अपनी मेहनत और कार्यक्षमता से बिजनेस के काम अच्छी तरह पूरे कर लेंगे। चिटफंड कंपनियों में पैसा लगाने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को घर से ऑफिस का काम करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी। हालांकि इससे आपसी नजदीकी और बढ़ेगी। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। हेल्थ- परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह - पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने और नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। काम करने का उत्साह बना रहेगा और सफलता भी मिलेगी। कोई ऐसी अच्छी बात हो सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- निजी कारणों से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बढ़ते खर्च भी परेशान करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें। करियर- बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। इसके बाद काम फिर अपनी रफ्तार से शुरू हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की किसी खास काम के लिए स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। लव- पति-पत्नी को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण गलतफहमियां हो सकती हैं। हेल्थ- अचानक कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा। रोगों से बचाव की क्षमता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- युवा पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुटे रहें। उन्हें बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि और आस्था बढ़ेगी। इसका सकारात्मक असर आपके स्वभाव और व्यवहार पर भी पड़ेगा। नेगेटिव- कहीं पैसा लगाने की योजना है तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। घर में जरूरत से ज्यादा सख्ती रखने से परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। करियर- इंश्योरेंस और पॉलिसी से जुड़े कारोबार में मुनाफे की स्थिति रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में आपके फैसलों को प्राथमिकता मिलेगी और वे फायदेमंद साबित होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने पर खुशी महसूस होगी। हेल्थ- गैस और कब्ज की परेशानी रहेगी। शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 तुला - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति लाभदायक है। अपने काम करने के तरीके और रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित रखने से फायदा होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर अमल करना तरक्की में मददगार साबित होगा। नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुकता और आलस के कारण कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर- बिजनेस में जिस काम को मुश्किल समझकर छोड़ रहे थे, आज उससे जुड़ी कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी और स्टाफ पूरी लगन से काम को आगे बढ़ाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचना होगा। लव- दोस्तों और उनके परिवारों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम बनेगा। इससे सभी को खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। हेल्थ- खानपान में गड़बड़ी के कारण इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए लंबे समय से की जा रही मेहनत के अच्छे नतीजे आज मिलने वाले हैं। आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे पैसों की कमी महसूस होगी। किसी भी तरह की उधारी करने से बचें। चचेरे, ममेरे, फुफेरे और मौसेरे भाई-बहनों के साथ रिश्ते संभालकर रखें। कोई भी सामान खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें। करियर- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना बेहतर होगा। पार्टनरशिप कारोबार में पुराने विवादों और नकारात्मक बातों का असर मौजूदा कामकाज पर न पड़ने दें। आज उधारी या पैसों का लेनदेन करने से बचें, क्योंकि रकम वापस मिलना मुश्किल होगा। लव- किसी परेशानी में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह से सही समाधान मिलेगा। इससे आपसी रिश्तों में नजदीकी भी बढ़ेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 धनु - पॉजिटिव- निजी कामों की पहले से योजना बनाकर चलने से दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। समाज और रिश्तेदारों के बीच आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। नेगेटिव- भावुकता में आकर कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। गुस्से और चिड़चिड़ेपन के कारण घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से अपने व्यवहार को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। करियर- बिजनेस से जुड़ी कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए कुछ नए नियम बनाने होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अपनी जिम्मेदारियों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। सार्वजनिक स्थानों पर अपनी छवि खराब न होने दें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध और गहरे होंगे। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5 मकर - पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का अच्छा समय है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही काम की व्यस्तता से भी राहत मिलेगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियों में आपका योगदान बना रहेगा। स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। नेगेटिव- हर बात में अपना फायदा और नुकसान देखने के बजाय रिश्तों की मधुरता बनाए रखने पर भी ध्यान दें। बीती हुई नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई नई चीजें सीखने की जरूरत होगी। करियर- कारोबारी मामलों में आपके फैसले सकारात्मक साबित होंगे। बिजनेस की गतिविधियां अच्छी तरह चलती रहेंगी। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। लव- संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को इससे जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर खुशी महसूस होगी। हेल्थ- त्वचा से जुड़ी एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदूषण और ज्यादा भीड़भाड़ वाले वातावरण से सावधान रहना होगा। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ - पॉजिटिव- नई तकनीकी जानकारी मिलने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी करने में अच्छा समय बीतेगा। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन परिवार की खुशी के आगे इसका मलाल नहीं रहेगा। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थितियों में अपना मनोबल कमजोर न होने दें। सही समय का धैर्य से इंतजार करना बेहतर होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बिना वजह लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी होगी। करियर- बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान देना बेहतर होगा। जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने के बजाय धैर्य और सक्रियता से काम करने पर सभी काम समय पर पूरे होंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज बहुत ज्यादा कार्यभार संभालना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमियां हो सकती हैं। हेल्थ- बदलते वातावरण और प्रदूषण के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी होने की आशंका है। ज्यादा देर धूप में रहने से बचें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 मीन - पॉजिटिव- परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी करीबी रिश्तेदार के मुश्किल समय में उसकी मदद करने से खुशी और संतुष्टि मिलेगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी शुरू हो सकता है। नेगेटिव- आमदनी की तुलना में खर्च ज्यादा रहेंगे। कई मामलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी। बातचीत के दौरान शब्दों का विशेष ध्यान रखें। गुस्से और जल्दबाजी के कारण कुछ काम बिगड़ सकते हैं। करियर- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन समय रहते समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी ही आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। लव- पारिवारिक मामलों में आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के लोग साथ बैठकर बातचीत करेंगे तो परिस्थितियां संभल जाएंगी। हेल्थ- बदलते मौसम के प्रति लापरवाही करने से सेहत प्रभावित हो सकती है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User