एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कर रहे आबूलेन प्रकरण की निगरानी:होटल के संचालक-मैनेजर भी गिरफ्तार, पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने बढ़ाई धाराएं

Nov 26, 2026 - 06:30
0
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कर रहे आबूलेन प्रकरण की निगरानी:होटल के संचालक-मैनेजर भी गिरफ्तार, पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
आबूलेन के होटल स्क्वायर के बाहर युवती के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और जबरन होटल में ले जाने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। आला अधिकारियों की नजर मामले पर होने के कारण मेरठ पुलिस भी लगातार कार्रवाई में जुटी है। बुधवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति खुद आबूलेन पहुंचे और होटल स्क्वायर को सील कराया। पुलिस ने आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के बाद होटल संचालक गोविंद और मैनेजर किसना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है। आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की तैयारी है। एसएसपी ने एसपी सिटी से रिपोर्ट भी तलब की है। दो तस्वीरें देखें… होटल के बाहर युवती के शोर से मची थी खलबली मंगलवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर के बाहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती बचाओ-बचाओ का शोर मचाते हुए होटल से बाहर निकली। युवती के बाहर निकलते ही एक युवक ने उसके बाल पकड़कर उसे दबोच लिया और जबरन वापस होटल के अंदर ले जाने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने होटल के अंदर जाकर विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा पीड़िता गाजियाबाद की रहने वाली है और मूलरूप से उन्नाव की निवासी बताई गई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि सलमान ने युवती को होटल में जबरन रोककर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर-होटल संचालक हुए गिरफ्तार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मैनेजर किसना की गर्लफ्रेंड ही पीड़िता युवती को होटल लेकर पहुंची थी। होटल में पहुंचने के बाद सलमान ने युवती को कथित तौर पर जबरन बंधक बनाकर रखा। मामले की जांच के दौरान होटल मैनेजर किसना की भूमिका भी सामने आई। पीड़िता के बयान में किसना पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर किसना को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान बने कार्रवाई का आधार बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पहले थाने में बीएनएसएस की धारा 180 के तहत बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां बीएनएसएस की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुए। पीड़िता ने कोर्ट में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बयान में होटल मैनेजर किसना पर भी गंभीर आरोप सामने आए। इसी के बाद पुलिस ने किसना और होटल संचालक गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। एससी-एसटी एक्ट का हुआ इजाफा पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी शामिल कर ली है। अब पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच कर रही है। युवती के आरोपों, होटल में मौजूद लोगों, घटनास्थल के साक्ष्य और अन्य परिस्थितियों को आधार बनाकर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। परिजन नहीं पहुंचे, मौसी की सुपुर्दगी में भेजा बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों के साथ घर भेजने की व्यवस्था की। बताया गया कि युवती की रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी, जिसके कारण परिजन मेरठ नहीं पहुंच सके। ऐसे में पुलिस ने युवती को उसकी मौसी की सुपुर्दगी में भेज दिया। युवती गाजियाबाद में रहती है, जबकि उसका मूल निवास उन्नाव बताया गया है। आज कोर्ट में पेश होंगे तीनों आरोपी, रिमांड की तैयारी पुलिस गुरुवार को सलमान, होटल मैनेजर किशना और होटल संचालक गोविंद को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस तीनों आरोपियों की रिमांड के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले में पूछताछ कर अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जानकारी जुटाई जा सके। होटल में घटना के दौरान क्या हुआ, युवती को वहां किसने और किन परिस्थितियों में पहुंचाया तथा होटल प्रबंधन की भूमिका क्या रही, इन बिंदुओं पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। लखनऊ तक पहुंचा मामला, अफसरों की निगरानी में जांच होटल स्क्वायर प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी के खुद घटनास्थल पर पहुंचने और होटल संचालक व मैनेजर की गिरफ्तारी से साफ है कि पुलिस अब मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही को लेकर गंभीर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने और विवेचना को आगे बढ़ाने में जुटी है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी और रिमांड की कार्रवाई मामले में अगला महत्वपूर्ण कदम होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User