नोएडा में 8 गांव 7 सेक्टर का सफर होगा आसान:यमुना पुश्ता पर 10 किमी लंबी बनेगी सड़क, सैंद्धातिक मंजूरी, 280 करोड़ होंगे खर्च
यमुना पुस्ते पर बनने वाली नई सड़क से नोएडा के सेक्टर और गांवों के लोगों का सफर आसान होगा। सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक करीब 10 किलोमीटर लंबी चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। करीब 280 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके बजट को परीक्षण के लिए आईआईटी भेजा जा रहा है। नई सड़क बनने से सेक्टर-125, 126, 127, 129, 132, 134 और 135 के साथ बख्तावरपुर, सुल्तानपुर, शाहपुर गोवर्धन, असगरपुर और नगली वाजिदपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। खासकर उन लोगों को फायदा मिलेगा, जिन्हें अभी एक्सप्रेसवे के रास्ते लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। एक्सप्रेसवे के बजाय पुस्ते से मिल सकेगा वैकल्पिक रास्ता
अभी यमुना पुस्ते पर सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक सड़क बनी हुई है। इसके आगे सेक्टर-150 तक पक्का रास्ता नहीं है। ऐसे में पुस्ते के किनारे रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता है। सेक्टर-135 से आगे सड़क बनने के बाद सेक्टर-150 तक पुस्ते के किनारे सीधा रास्ता उपलब्ध होगा। यहां सड़क को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी 45 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे सेक्टर-150 और आसपास के क्षेत्रों से ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
नई सड़क बनने से सेक्टर-125, 126, 127, 129, 132, 134 और 135 के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बख्तावरपुर, सुल्तानपुर, शाहपुर गोवर्धन, असगरपुर और नगली वाजिदपुर समेत कई गांवों के लोगों को भी फायदा होगा। इस सड़क का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर जाने की जरूरत कम पड़ेगी। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव घटने और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा। लागत का आईआईटी से होगा परीक्षण
प्राधिकरण ने परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इसकी अनुमानित लागत का परीक्षण आईआईटी को भेजा जा रहा है। इसके बाद निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी जाएगी। सिंचाई विभाग ही सड़क निर्माण के लिए एजेंसी का चयन करेगा। वहीं, सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक बनी पुस्ता रोड की मरम्मत का काम सिंचाई विभाग से शुरू कराया गया है। इसके बाद सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक सड़क के विस्तार की परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। नई सड़क बनने से यमुना पुस्ते के किनारे बसे सेक्टरों और गांवों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)