कार गन्ने की ट्रॉली से टकराई, 5 घायल:शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हादसा; घायलों को मेरठ रेफर किया

Nov 24, 2026 - 13:52
0
कार गन्ने की ट्रॉली से टकराई, 5 घायल:शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हादसा; घायलों को मेरठ रेफर किया
शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत-जलालपुर के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग मुजफ्फरनगर की ओर से पानीपत जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बनत-जलालपुर के पास उनकी कार आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में ओमपाल पुत्र मुख्तारा, श्यामू, जोनी, मुकेश, उषा पत्नी ओमपाल और सुदेश पुत्र रामपाल के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की संख्या और नामों की पुष्टि की जानी बाकी है। ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर और लाइट नहीं होने से हादसे की आशंका हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर और लाइट नहीं होना बताया जा रहा है। सुबह के समय अंधेरा और कोहरा होने के कारण कार चालक को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और कार पीछे से टकरा गई। गन्ने के सीजन में बढ़ा हादसों का खतरा गन्ने का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह और देर रात कोहरा छाने से दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में बिना रिफ्लेक्टर और लाइट के चलने वाली ट्रॉलियां हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। । स्थानीय स्तर पर पहले भी ऐसे वाहनों से दुर्घटनाएं होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर और लाइट लगाने की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही है। सर्दियों में कोहरा बढ़ने के साथ सड़क पर दृश्यता कम होने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर और लाइट लगाना जरूरी है, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही उनका पता चल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User