आगरा में 50 प्रतिशत-स्कूलों में-यूडायस प्रोफाइल अधूरी, नहीं मिलेगा लाभ:माध्यमिक स्कूलों में यूडायस डेटा अधूरा, 1200 में सिर्फ 500 स्कूलों का स्टूडेंट प्रोफाइल पूरा

Nov 24, 2026 - 13:03
0
आगरा में 50 प्रतिशत-स्कूलों में-यूडायस प्रोफाइल अधूरी, नहीं मिलेगा लाभ:माध्यमिक स्कूलों में यूडायस डेटा अधूरा, 1200 में सिर्फ 500 स्कूलों का स्टूडेंट प्रोफाइल पूरा
जिले के माध्यमिक स्कूलों में यूडायस (UDISE+) पोर्टल पर छात्रों और शिक्षकों का डेटा भरने का काम काफी पीछे चल रहा है। करीब 1200 माध्यमिक स्कूलों में से सिर्फ 500 स्कूलों का स्टूडेंट प्रोफाइल पूरा हुआ है। टीचर मॉड्यूल तो की स्थिति और खराब है सिर्फ 200 स्कूलों ने ही इसे भरा है। जनरल प्रोफाइल, एनरोलमेंट प्रोफाइल और फैसिलिटी प्रोफाइल का काम भी 50 प्रतिशत से भी कम पूरा हो सका है। पूरा डेटा भरने की आखिरी तारीख शासन की ओर से 30 नवंबर तय है। यूडायस पोर्टल भरना जरूरी: यूडायस प्लस केंद्र सरकार का पोर्टल है। इसमें हर स्कूल का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। - स्टूडेंट प्रोफाइल: इसमें तीन हिस्से होते हैं। जनरल प्रोफाइल में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम और आधार जैसी बेसिक जानकारी होती है। एनरोलमेंट प्रोफाइल में एडमिशन नंबर, कक्षा, प्रमोशन की स्थिति और रोल नंबर आदि भरा जाता है। फैसिलिटी प्रोफाइल में बच्चे को मिलने वाली सुविधाएं (मध्याह्न भोजन, यूनिफॉर्म, किताबें, छात्रवृत्ति आदि) और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज की जाती है। - टीचर प्रोफाइल: इसमें शिक्षक की योग्यता, नियुक्ति, प्रशिक्षण, पढ़ाए जाने वाले विषय और सेवा संबंधी जानकारी रखी जाती है। भरने से ये होता है लाभ: स्टूडेंट प्रोफाइल पूरा होने से हर बच्चे को एक स्थायी एजुकेशन नंबर (PEN) मिल जाता है। इससे स्कूल बदलने पर रिकॉर्ड आसानी से ट्रांसफर हो जाता है और डुप्लिकेट एंट्री नहीं बनती। सरकारी योजनाओं (छात्रवृत्ति, मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन) का लाभ सही बच्चे तक पहुंचता है। बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन और आगे की पढ़ाई में भी यह डेटा काम आता है। टीचर प्रोफाइल से शिक्षकों का सर्विस रिकॉर्ड सही रहता है। ट्रांसफर, प्रमोशन और ट्रेनिंग में पारदर्शिता बनी रहती है। स्कूल प्रबंधकों को संसाधनों के आवंटन, फंडिंग और स्कूल सर्टिफिकेशन में आसानी होती है। सही डेटा से विभाग को पता चलता है कि कहां शिक्षक कम हैं या सुविधाएं कम हैं, ताकि सही प्लानिंग हो सके। बोले शिक्षक संघ के पदाधिकारी: ऑल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (ASWA) के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा का कहना है कि ज्यादातर स्कूलों का काम अधूरा पड़ा है। 30 नवंबर के बाद पोर्टल बंद हो जाने से छात्रों और शिक्षकों दोनों को नुकसान हो सकता है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को तुरंत डेटा पूरा करने की जरूरत है। डीआईओएस ने कहा: जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर का कहना है कि सभी स्कूलों को समय पर यूडायस पर पूरा डेटा भरना जरूरी है। अधूरा डेटा रहने पर योजनाओं का लाभ और स्कूल संबंधी कामकाज प्रभावित हो सकता है। स्कूलों को आखिरी तारीख से पहले काम पूरा कर लेना चाहिए। अब तक की स्थिति देखें तो स्टूडेंट प्रोफाइल लगभग 40 प्रतिशत स्कूलों में और टीचर मॉड्यूल सिर्फ 16-17 प्रतिशत स्कूलों में पूरा हो सका है। बाकी स्कूलों को अगले कुछ दिनों में तेजी से काम करना होगा, वरना 30 नवंबर के बाद डेटा अपडेट नहीं हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User