गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने की व्यवस्थाओं की तारीफ:बिहार से आईं श्रद्धालु बोलीं- पहले से बेहतर हुए इंतजाम, शाम को देखेंगी देव दीपावली

Nov 24, 2026 - 13:52
0
गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने की व्यवस्थाओं की तारीफ:बिहार से आईं श्रद्धालु बोलीं- पहले से बेहतर हुए इंतजाम, शाम को देखेंगी देव दीपावली
देव दीपावली और पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बिहार समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में महिलाएं बनारस पहुंचीं। गंगा स्नान के बाद घर लौट रही महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने घाटों पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की। महिलाओं ने बताया कि स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए टेंट लगाए गए हैं। इससे उन्हें काफी सहूलियत मिली। घाटों पर कपड़े बदलने के लिए मिले इंतजाम बिहार से आईं सरस्वती कुमारी ने बताया कि वह देव दीपावली और पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने बनारस आई हैं। यहां की व्यवस्थाएं उन्हें अच्छी लगीं। शाम को वह देव दीपावली देखेंगी। इसके बाद यहां से वृंदावन के लिए रवाना होंगी। पहली बार आईं, व्यवस्थाएं देखकर खुश हुईं बिहार से आईं जयललिता ने बताया कि वह पहली बार बनारस आई हैं। यहां आने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा। पहले की तुलना में इस बार व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले परिचितों से घाटों की व्यवस्थाओं के बारे में सुना था, लेकिन इस बार खुद देखकर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री की ओर से किए गए इंतजाम भी उन्हें बेहतर लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User