फिरोजाबाद के डोसा कॉर्नर में लगी आग:फायर सिलेंडर की मदद से बुझाई, गैस पाइप लीक हुई थी
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित रिषभ डोसा कॉर्नर में अचानक आग लग गई। दुकान में डोसा बनाते समय गैस पाइप लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन उपकरणों से बुझाई आग स्थिति को देखते हुए पास की दुकान और रिषभ डोसा कॉर्नर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कारीगर ने तत्परता दिखाकर बंद किया रेगुलेटर दुकान मालिक संजय जैन ने बताया कि कारीगर डोसा बना रहा था, तभी गैस का पाइप निकल गया। कारीगर ने तत्परता दिखाते हुए रेगुलेटर निकाल दिया। इससे आग ज्यादा फैलने से बच गई। उन्होंने बताया कि फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझा दी गई और कोई नुकसान नहीं हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)