कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती आज:भगवान शिव, विष्णु जी और कार्तिकेय स्वामी की करें पूजा, गाय को खिलाएं घास, जानिए मान्यताएं

Nov 24, 2026 - 06:08
0
कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती आज:भगवान शिव, विष्णु जी और कार्तिकेय स्वामी की करें पूजा, गाय को खिलाएं घास, जानिए मान्यताएं
आज (24 नवंबर, मंगलवार) कार्तिक पूर्णिमा है। आज कार्तिक मास खत्म होगा और कल से अगहन यानी मार्गशीर्ष मास की शुरुआत होगी। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी तिथि पर गुरुनानक जी की जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवता दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु सुबह पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं। शाम को नदी, तालाब, मंदिर और घरों में दीप जलाने की परंपरा है। जानिए आज कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं… भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के असुर का वध किया था। त्रिपुरासुर के अत्याचारों से देवता परेशान थे। तब भगवान शिव ने उसका संहार कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। इस जीत की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी वजह से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा कहा जाता है। कार्तिक मास का नाम कैसे पड़ा? कार्तिक मास से जुड़ी एक अन्य पौराणिक कथा भगवान कार्तिकेय से संबंधित है। मान्यता है कि भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। उनकी इस जीत से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने अपने पुत्र कार्तिकेय के नाम पर हिन्दी पंचांग के आठवें महीने का नाम कार्तिक रखा। इस तरह कार्तिक मास का संबंध भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय दोनों से माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर कार्तिकेय स्वामी का भी विशेष अभिषेक करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User