कासगंज जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत:पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई, जांच की मांग की
कासगंज जिला जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में करीब एक महीने से बंद राजकुमार की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। राजकुमार की पहचान कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है।
वह करीब 10 साल से पटियाली थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में जमीन खरीदकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। परिवार में पत्नी श्यामा देवी और चार बच्चे हैं: अनिकेत (17), सपना (13), निशा (10) और एक अन्य आठ वर्षीय बच्चा। श्यामा देवी ने पति की मौत को लेकर आशंका जताई। उन्होंने जेल में पति के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जेल अधीक्षक ने बताया कि राजकुमार सुबह सामान्य रूप से उठा था। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे घबराहट होने लगी। वह बेहोश हो गया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक के मुताबिक, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)