बेटे को जेल भेजने से नाराज रिटायर्ड BDO थाने पहुंचे:पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी; पेट्रोल भरवाकर बिना पैसा दिए फरार हुआ था बेटा
लखनऊ के गोसाईंगंज में बेटे की गिरफ्तारी से नाराज रिटायर्ड बीडीओ कमला प्रसाद श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। गंगागंज चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने उनके खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, कमला प्रसाद पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी के रहने वाले हैं। कार के आगे के शीशे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता का स्टीकर भी लगा है। जबकि वह खुद अधिवक्ता भी नहीं है। दिवाली के दिन उनका बेटा कार में पेट्रोल भरवाकर बिना पैसा दिए फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन पहले बेटे को गिरफ्तार किया है। रात 11:30 बजे थाने पहुंचकर जताई नाराजगी आरोप है कि बेटे को जेल भेजे जाने से नाराज कमला प्रसाद उसी रात करीब 11:30 बजे गोसाईंगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उनकी कार के आगे के शीशे पर लगे हाईकोर्ट अधिवक्ता के स्टीकर पर पड़ी। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, वाहन स्वामी खुद अधिवक्ता नहीं हैं। इसके बावजूद कार पर अधिवक्ता का स्टीकर लगाकर आम लोगों और पुलिस पर अनुचित प्रभाव जमाने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बेटे के साथ अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ा चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि 12 नवंबर को गोसाईंगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप पर चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें कमला प्रसाद का बेटा दिव्यांश भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दिव्यांश को जेल भेज दिया गया। इसकी सूचना उसके पिता कमला प्रसाद को भी दी गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)