BHU कुलपति के नाम बना फर्जी फेसबुक अकाउंट:विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क, संदेश में CRPF दोस्त का फर्नीचर लेने की दे रहे लालच

Nov 14, 2026 - 22:51
0
BHU कुलपति के नाम बना फर्जी फेसबुक अकाउंट:विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क, संदेश में CRPF दोस्त का फर्नीचर लेने की दे रहे लालच
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी का जाल बिछा दिया है। ठग इतने शातिर हैं कि कुलपति के नाम और पद का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में ले रहे हैं और फिर सस्ते फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान का लालच देकर पैसे मांग रहे हैं। ‘CRPF अधिकारी दोस्त’ की कहानी, सस्ते सामान का लालच फर्जी अकाउंट से लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है कि उनके एक दोस्त संतोष कुमार CRPF अधिकारी हैं। उनका दूसरे राज्य में ट्रांसफर हो गया है और वे अपना घर का फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान बेहद कम कीमत पर बेचना चाहते हैं। सामान अच्छी स्थिति में होने का दावा करते हुए लोगों को इसे खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि यह अच्छा मौका है, इसे हाथ से न जाने दें। BHU प्रशासन का अलर्ट, कहा - ऐसे मैसेज से रहें सावधान मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुलपति के नाम से चल रहा फर्जी अकाउंट लोगों से निजी जानकारी और आर्थिक मदद मांग रहा है। ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही कोई भुगतान करें। विश्वविद्यालय ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध अकाउंट को नजरअंदाज करें, उसकी प्रामाणिकता की जांच करें और फर्जी अकाउंट मिलने पर रिपोर्ट करें। किसी तरह का संदेह होने पर विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को DM कर जानकारी भी की जा सकती है। पुलिस से भी की गई शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में पुलिस को मौखिक शिकायत भी दी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को ऐसे फर्जी अकाउंट और ठगी के प्रयासों से बचने की चेतावनी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User