गर्भवती बहू की हत्या में ससुर हिरासत में:8 महीने की प्रेग्नेंट थी, ससुर बोला- साहब, गुस्सा आ गया था, अब क्या करें

Oct 29, 2026 - 11:00
0
गर्भवती बहू की हत्या में ससुर हिरासत में:8 महीने की प्रेग्नेंट थी, ससुर बोला- साहब, गुस्सा आ गया था, अब क्या करें
श्रावस्ती के बनकटवा कला गांव में आठ माह की गर्भवती सबीना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ससुर निरामअली को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बहू के सिर पर लकड़ी से वार करने की बात कबूली। पुलिस के मुताबिक, मायके में फोन पर बात करने और टीका लगवाने जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान वारदात हुई। मायके जाने की बात पर शुरू हुआ विवाद सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव में सबीना टीका लगवाने के लिए मायके जाने की बात कह रही थी। इसी दौरान मोबाइल फोन पर मायके वालों से बात करने को लेकर ससुर से उसकी कहासुनी हो गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बहू से मोबाइल लेकर उसके माता-पिता से बात करने को कहा था, लेकिन सबीना ने फोन नहीं दिया और मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। गुस्से में लकड़ी से सिर पर किया वार आरोप है कि कहासुनी के दौरान निरामअली ने लकड़ी से सबीना के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने कहा, “साहब, गुस्सा आ गया, अब क्या करें, कर्म खराब था।” उसने यह भी कहा कि टीका लगवाने के 15 दिन बाद बहू को शादी में भी ले जाना था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मुंबई में हुई थी सबीना और सलमान की मुलाकात परिजनों के मुताबिक, सबीना और सलमान अली की मुलाकात करीब एक साल पहले मुंबई में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और उन्होंने वहीं शादी कर ली। करीब छह महीने साथ रहने के बाद दोनों गांव लौट आए। कुछ समय बाद सलमान पत्नी को गांव में माता-पिता के पास छोड़कर काम के लिए मुंबई चला गया। घटना के समय भी वह मुंबई में था। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह गांव के लिए रवाना हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके ले गए परिजन सिरसिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को बलरामपुर जिले के छोटकी बंजरिया गांव ले गए। मृतका के मायके में उसकी मां और दादा हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User