पशु आरोग्य शिविर:480 पशुओं का परीक्षण किया; 228 को कृभी नाशक दवा दी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में 480 पशुओं का परीक्षण किया गया। यह शिविर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार गांव-गांव में आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान पवन कुमार प्रजापति ने शिविर का शुभारंभ किया। पशु चिकित्सक डॉक्टर सुचेद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शिविर में 480 पशुओं का परीक्षण किया गया, जिसमें से 160 पशुओं की चिकित्सा की गई। 228 पशुओं को कृभी नाशक दवा दी गई। दो पशुओं की शल्य चिकित्सा की गई और 20 पशुओं का बांझपन का उपचार किया गया। इस दौरान डॉक्टर सुरेंद्र सिंह सिकरवार, अवागढ़ के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर नीरज कुमार गर्ग, पशुधन प्रसार अधिकारी महेश सिंह, रवि शेखर, दीपक सिंह, राखी सक्सेना, पशु औषधि दिनेश कुमार गहलोत, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनुज कुमार और अन्य कर्मचारी एवं किसान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)