कासगंज में एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की:जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने प्रभावी जनसुनवाई, त्वरित न्याय और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने थानों और पुलिस कार्यालय में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस और अन्य प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला हेल्पडेस्क के कामकाज की समीक्षा की गई। एसपी ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई और शिकायतों पर त्वरित ध्यान देने पर जोर दिया। सड़क हादसों में कमी लाने पर जोर सड़क सुरक्षा के तहत कासगंज को जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने के प्रयासों की समीक्षा की गई। इसमें सीसी टीमों की कार्रवाई, स्पीड लेजर गन और ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल के साथ ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की स्थिति पर चर्चा हुई। साइबर अपराध और अपराधियों की निगरानी पर चर्चा बैठक में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों की रकम होल्ड कराने, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई। इसके अलावा यक्ष ऐप के जरिए अपराधियों की जांच, गांवों से संबंधित जानकारी फीड करने और नए हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)