वाराणसी में दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार, पासपोर्ट जब्त:घूमने आए थे भारत, सामान चोरी हुआ तो खुद बन गए चोर, भेजा गया जेल
वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने बांग्लादेश के रहने वाले दो युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें फरीदपुर अंडरपास से चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद बैरुल इस्लाम और मोहम्मद शफीकुल इस्लाम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बांग्लादेश के चपाय नवाबगंज के निवासी हैं। पुलिस अब इनके पास से मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट की प्रामाणिकता की गहनता से जांच कर रही है। चोरी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद डीसीपी वरुणा जोन राजेश पाण्डेय ने बताया - थानाक्षेत्र में कई छोटी की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी इसी क्रम में चोरी की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछतावल्च में पता चला कि वो बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपियों ने 19 अक्टूबर 2026 को अमनपुरी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वे चोरी किए गए कुछ गहने पहले ही बेच चुके हैं। पैसे खत्म होने पर चुना अपराध का रास्ता डीसीपी ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे करीब तीन महीने पहले वैध वीजा पर भारत घूमने के उद्देश्य से आए थे। वे बीते 25 सितंबर को बांग्लादेश से कोलकाता आए और फिर वहां से वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में रहने के दौरान मोहम्मद शफीकुल इस्लाम का सारा सामान चोरी हो गया, जिसके बाद उनके पास पैसे और वापस लौटने का कोई जरिया नहीं बचा। कोई रोजगार न मिलने के कारण उन्होंने रात में ताला तोड़कर चोरी करना शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं और उनके पिछले रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर पुलिस पहले भी शहर में संदिग्ध रूप से रह रहे लोगों का सत्यापन कर चुकी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)