KGMU की OPD के बाहर एक किमी तक लगी कतार:सोमवार सुबह 5 बजे से जुटे मरीज, फेस्टिव सीजन में कम थी भीड़

Nov 16, 2026 - 10:18
0
KGMU की OPD के बाहर एक किमी तक लगी कतार:सोमवार सुबह 5 बजे से जुटे मरीज, फेस्टिव सीजन में कम थी भीड़
लखनऊ में सोमवार को मेडिकल यूनिवर्सिटी और सरकारी अस्पतालों की OPD खुली तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। KGMU में सुबह 5 बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। नई OPD के बाहर करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतार लगी रही। इससे पहले दिवाली और छठ पूजा के चलते लगभग सप्ताह भर OPD में मरीजों की संख्या कम देखी गई थी। तड़के से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे कैंपस सुबह आठ बजे OPD भवन खुलने के बाद मरीजों और तीमारदारों की एंट्री शुरू हुई। इसके बाद टोकन लेने और डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते OPD में अव्यवस्था जैसे हालात रहे। रजिस्ट्रेशन के लिए लगा लंबा समय KGMU के लगभग सभी बड़े विभागों में डॉक्टर तैनात रहे, लेकिन मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि कई लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। इससे पहले रजिस्ट्रेशन में काफी समय लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User