विनय कुमार सिंह-2 होंगे मेरठ के नए मेडा सचिव:बृजेश कुमार सिंह सहित अपर नगरायुक्त पंकज का तबादला
मेरठ में 15 दिन पहले ही मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बने बृजेश कुमार सिंह का तबादला हो गया है। रविवार देर रात शासन की ओर से पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में मेरठ के भी 2 अफसरों के नाम शामिल हैं।
एडीएम सिटी से मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बने बृजेश कुमार सिंह को कुल 15 दिनों में दूसरी नई पोस्टिंग मिल गई है। बृजेश कुमार सिंह को अब विशेष कार्यधिकारी नोएडा के पद पर भेजा गया है। इनकी जगह पर विनय कुमार सिंह-2 को अपर जिलाधिकारी प्रोटोकोल वाराणसी, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इसी तरह
मेरठ के अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है। इनके स्थान पर मायाशंकर यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक बांदा को इस पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं अमित कुमार सिंह अपर आयुक्त के जिलाधिकारी बनने के बाद ये पद खाली चल रहा था। इस पद पर सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव का तबादला किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)