मुकदमे के बाद लिखी गई हत्या की पटकथा:65 दिन तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, संत कबीर नगर में डबल मर्डर में सामने आई लापरवाही

Nov 16, 2026 - 10:18
0
मुकदमे के बाद लिखी गई हत्या की पटकथा:65 दिन तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, संत कबीर नगर में डबल मर्डर में सामने आई लापरवाही
संतकबीरनगर में मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या की पटकथा करीब दो महीने पहले ही लिखी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद 65 दिनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों का दावा है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद दो लोगों की जान बच सकती थी। गोली मारकर की गई हत्या रविवार को जमोहरा गांव में वर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में प्रहलाद और रामकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर कमिश्नर और बस्ती मंडल के आईजी संजीव त्यागी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी संजीव त्यागी के सामने ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर सर्वेश राय को सभी आरोपों और शिकायतों को दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके कुछ ही देर बाद एसपी ने मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 9 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा मामले में सबसे गंभीर सवाल 9 सितंबर को दर्ज हुए मुकदमे को लेकर उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतक रामकेश की पत्नी बिंदुमती ने मेंहदावल थाने में गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं होने के बावजूद विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की और नामजद आरोपी खुलेआम घूमते रहे। इन छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा 9 सितंबर को रामकेश की पत्नी बिंदुमती की तहरीर पर मुरलीधर, अजय, आकाश, दिनेश, अर्चना और साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इन धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 352, 191(2) और 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह दर्ज हुई थी एफआईआर एफआईआर में मृतक रामकेश की पत्नी बिंदुमती ने जिक्र किया था कि की 6 सितंबर को शाम लगभग 6:00 बजे गांव की दुकान पर मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए मेरे पति रामकेश गए थे वापस आते समय पुराने रंजिश को लेकर मुरलीधर ,अजय, आकाश ,दिनेश, शुभम ने रामकेश को रोकर गालियां देने लगे और पटक पटक कर लाठी डंडा से उसे जान से मारने की नीयत से पीटने लगे जिससे उन्हें काफी चोट लगी है। खून खराबा हो गया और उनके चिल्लाने के बाद मै पहुंची तब किसी तरह 112 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को बुलाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था मुकदमे के बाद ही शुरू हो गई थी हत्या की पटकथा : जब मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था उसके बाद से ही उस परिवार को दबंग लगातार धमकी दे रहे थे, जान से मारने के लिए कह रहे थे। लेकिन पुलिस ने तो मानो घुटना ही टेक दिया हो। गिरफ्तारी तो दूर, विवेचक ने हत्या की कोशिश की धारा ही हटा दी लेकिन पुलिस का तथ्य है कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार धारा हटाई गई। पुलिस की होती कार्यवाही तो नही होता हत्या : हत्या से थर्राए गांव जामोहरा में पुलिस शिथिलता के कारण जान ले ली। अगर पुलिस ने मृतक परिवार की सुनी होती तो आज यह घटना नही होती। ------ ये खबर भी पढ़ें संतकबीरनगर में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या:2 गंभीर घायल, हमलावरों की 2 बाइकें फूंकी, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसवाले सस्पेंड संतकबीरनगर में रविवार शाम चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने खेत में गेहूं की बोआई कर रहे परिवार पर बंदूक और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग में गोली लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User