खाद्य विभाग ने 40 किलो मिठाई नष्ट कराई:दीपावली से पहले गाजीपुर में छापेमारी, जांच के बाद होगी कार्रवाई
गाजीपुर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मिठाई की दुकानों और दूध विक्रेता के वाहन की जांच की। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले अभियान में 9 नमूने लिए गए। मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त 40 किलो मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। इसकी अनुमानित कीमत 10,210 रुपए बताई गई। पीजी कॉलेज चौराहे पर यदुवंशी स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना लिया गया और 10 किलो संदूषित मिठाई नष्ट कराई गई। सेवराई के सुजनपुर में संदीप कुमार सिंह कुशवाहा के दूध डिलीवरी वाहन से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। सेवराई बाजार में हंसराज गुप्ता की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया।
भदौरा बस स्टैंड पर मां कामाख्या स्वीट हाउस से 3 किलो बूंदी के लड्डू और 2 किलो जलेबी नष्ट कराई गई। सैदपुर के पहलवान स्वीट हाउस से बर्फी और रसगुल्ले के नमूने लिए गए। यहां 10 किलो संदूषित छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया। मुबारकपुर कुदुरतुल्ला स्थित वैष्णवी स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। भदौरा स्थित मां कामाख्या स्वीट से 8 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई गई। इसके अलावा अन्य संदूषित मिठाइयां भी नष्ट की गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित दुकानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)