सुल्तानपुर में बाजार जाते समय व्यापारी को रोका:बाइक सवारों ने सिर पर वार कर बैग छीना, चांदी के आभूषण और नकदी थी

Nov 04, 2026 - 20:17
0
सुल्तानपुर में बाजार जाते समय व्यापारी को रोका:बाइक सवारों ने सिर पर वार कर बैग छीना, चांदी के आभूषण और नकदी थी
सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 11:30 बजे चांदी के आभूषणों के व्यापारी हिमाचल मिश्रा से लूट हुई। दो बाइक सवारों ने उनके सिर पर वार किया और आभूषण-नकदी से भरा बैग छीन लिया। घायल हिमाचल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। धनपतगंज के सेवरा निवासी हिमाचल मिश्रा पुत्र अमरपाल मिश्रा चांदी के आभूषणों की थोक बिक्री करते हैं। गांव के लल्लन गिरि उनके साथ काम करते हैं। हिमाचल के मुताबिक, 4 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह और लल्लन मोटरसाइकिल से बलीपुर बाजार में आभूषण देने जा रहे थे। ग्राम टीकर मोड़ के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज की और किसी भारी चीज से हिमाचल के सिर पर वार किया। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बैग छीनकर भाग गए। स्थानीय लोग हिमाचल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लूटे गए आभूषणों की पूरी सूची बाद में देने की बात कही गई है। हिमाचल ने पुलिस को दी शिकायत में अपने साथी लल्लन गिरि की भूमिका पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान लल्लन मौके पर खड़े रहे और उन्होंने मदद नहीं की। हिमाचल के मुताबिक, लल्लन को पहले से पता था कि उस दिन बलीपुर आभूषण लेकर जाना है। हिमाचल ने धनपतगंज थानाध्यक्ष को शिकायत देकर मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत जुटाए हैं। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User