खेत में युवक का शव मिला:प्रयागराज में सिर और नाक पर चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
प्रयागराज के गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को खेत में युवक का शव मिला। उसकी पहचान भाई लाल के रूप में हुई है। सिर और नाक पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। भाई लाल रात में खेत की जुताई कराने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खेत में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घटनास्थल देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने जांच के लिए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस युवक की मौत की वजह और घटना के पीछे की वजह पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस युवक के रात में खेत जाने से लेकर शव मिलने तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)