कौशांबी हाईवे पर ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा:डिवाइडर पार कर रही थीं दो बच्चियां और महिला, 2 घायल; अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन

Nov 12, 2026 - 14:18
0
कौशांबी हाईवे पर ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा:डिवाइडर पार कर रही थीं दो बच्चियां और महिला, 2 घायल; अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर राहगीरों को बचाने के प्रयास में ईंटों से लदा ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक श्याम बाबू और खलासी पवन घायल हो गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से डिवाइडर पार कर रही दो बच्चियां और एक महिला बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। डिवाइडर पार कर रही थीं बच्चियां और महिला रामसुहेला निवासी श्याम बाबू पुत्र जगत पाल अपने साथी पवन पुत्र दुखी लाल के साथ यादव ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर बचानी का पुरवा गांव जा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर नियामतपुर चौराहे के पास पहुंचा। तभी डिवाइडर पार कर सड़क पर आ रहीं दो बच्चियां और एक महिला अचानक सामने आ गईं। अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर तीनों राहगीरों को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में चालक श्याम बाबू को मामूली चोटें आईं, जबकि खलासी पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि डिवाइडर पार कर रही दोनों बच्चियां और महिला ट्रैक्टर की चपेट में नहीं आईं। जेसीबी से हटाया ट्रैक्टर, 40 मिनट रुका रहा यातायात हादसे की सूचना पर सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल पवन को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद जेसीबी बुलाकर हाईवे पर पलटे ट्रैक्टर को हटवाया गया। ट्रैक्टर हटाए जाने तक करीब 40 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User