कल से दो दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ:18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका, नाम जुड़वाने के साथ गलतियां भी करा सकेंगे ठीक
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलेगा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 21 और 22 नवंबर को विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। यहां बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। 18 साल के युवा जरूर करें आवेदन जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है, वे मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे भी इन कैम्पों में पंजीकरण करा सकेंगे। 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम भी जांच सकेंगे। तीन तरह के फॉर्म मिलेंगे - फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए।
- फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए।
- फॉर्म-8: नाम, पता आदि में संशोधन के लिए। ये दस्तावेज लेकर पहुंचें नया नाम जुड़वाने के लिए अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर जाएं। परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर उपलब्ध हो तो वह भी साथ रखें। मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां आवेदन भरने में मदद मिलेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे कैम्प में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। खासकर पहली बार वोटर बनने जा रहे युवा इस अवसर का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)