नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला:8 महीने पुरानी रंजिश में वारदात, परिवार ने जताया जान का खतरा

Oct 24, 2026 - 13:43
0
नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला:8 महीने पुरानी रंजिश में वारदात, परिवार ने जताया जान का खतरा
मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र में नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे युवक पर शनिवार सुबह 10 बजे धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में सुफियान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाया गया। सुफियान के पिता मौहम्मद शाहिद के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय समाज के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया था। परिवार का आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपित पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों के अनुसार, सुफियान नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुफियान घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर खालापार थाने पहुंचे और शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायल के पिता ने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पहले हुए विवाद के बाद समझौता होने के बावजूद यदि धमकियां दी जा रही थीं, तो अब हमले की घटना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User