किसान ने धान की फसल फूकने की कोशिश की, VIDEO:क्रय केंद्र पर खरीद न होने का आरोप; प्रभारी ने कहा- किसान का 14 कुंतल धान खरीदा
सुल्तानपुर के दोस्तपुर ब्लॉक में सरकारी धान क्रय केंद्र पर खरीद न होने से नाराज एक किसान ने अपनी धान की फसल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद केंद्र पर लोग जमा हो गए। शनिवार दोपहर 3 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो शुक्रवार का बताया जा रहा है। मामला प्रतापपुर धान क्रय केंद्र के साथ दोस्तपुर प्रथम, द्वितीय और तृतीय केंद्रों की कार्यप्रणाली से जुड़ा है। किसानों का आरोप है कि सरकारी केंद्रों पर धान बेचने में उन्हें परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि बड़े आढ़तियों और बिचौलियों के जरिए धान खरीदा जा रहा है। किसान को मनाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी अजय कुमार के कथित बिचौलिये के सहयोगी मोनू के पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि मोनू किसान को समझाने पहुंचा था। किसान का आरोप है कि सरकारी खरीद में वास्तविक किसानों के बजाय बड़े आढ़तियों और बिचौलियों को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों का कहना है कि एक क्विंटल यानी 100 किलो धान पर 41 किलो 300 ग्राम तक कटौती की जा रही है। धान की बोरी का वजन 550 ग्राम है, लेकिन केंद्र पर इसके नाम पर 1 किलो से 1 किलो 300 ग्राम तक काटा जा रहा है। आरोप है कि अच्छी गुणवत्ता के धान को भी खराब या ‘पहिया’ यानी रद्दी बताकर लेने से मना किया जाता है या दबाव बनाया जाता है। केंद्र के कर्मचारियों पर अधिकारियों तक पहुंच होने की बात कहकर किसानों को धमकाने का भी आरोप है। क्रय केंद्र प्रभारी सुशील गुप्ता ने बताया कि किसान का 14 कुंतल धान आज खरीदा गया। उन्होंने कहा कि किसान कल भीगा हुआ धान लेकर आया था। कादीपुर के एसडीएम विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)