यूपी के शिक्षा मंत्री की शाही सगाई की तस्वीरें:संदीप सिंह और मेघना को CM ने आशीर्वाद दिया, दुल्हनों ने मंच पर दादी के पैर छुएं
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को सगाई की। साथ में उनके भाई की भी सगाई थी। अलीगढ़ में 100 बीघा मैदान पर शाही अंदाज में समारोह हुआ। संदीप ने मेघना चौधरी और उनके भाई सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। इस दौरान आतिशबाजी हुई और फिल्मी गानों पर दोनों जोड़ों ने एंट्री ली। दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने मंच से जय श्रीराम के जयकारे लगवाए और दोनों जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। दुल्हनों ने मंच पर संदीप सिंह की दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संदीप ब्लैक शेरवानी और मेघना शैम्पेन गोल्ड लहंगे में नजर आईं। देखिए सगाई की खास 10 तस्वीरें... संदीप सिंह ने मेघना को पहनाई अंगूठी छोटे भाई सौरभ और अंतरा ने भी की सगाई दादी को गोद में उठाकर मंच पर लाए परिजन सीएम योगी ने दोनों जोड़ों को दिया आशीर्वाद मंच से गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ब्लैक शेरवानी में दिखे शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पेस्टल लहंगे में दिखीं सौरभ की मंगेतर अंतरा पूरे परिवार ने एक साथ खिंचवाई तस्वीर कल्याण सिंह की तस्वीर के साथ सजा मंच 80 हजार मेहमानों के लिए शाही इंतजाम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)