गोरखपुर के बच्चों को मिला विशेष अवसर:बाल दिवस पर गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
गोरखपुर के गगहा में बाल दिवस के अवसर पर गायत्री विद्यापीठ संस्कारशाला, बासूडीहा, गंभीरपुर कोठा के बच्चों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि से गोरखपुर जिले का गौरव बढ़ा। विद्यापीठ के बच्चों की भगवा कुर्ता-पायजामा वेशभूषा और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण राष्ट्रपति भवन में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रा दिव्यांशी सिंह ने पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर देकर राष्ट्रपति बैच पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आलोक सिंह, प्रभात सिंह, आलोक मिश्रा, दिव्यांशी सिंह, दिव्या गौड़, अभिषेक निषाद और आकाश गुप्ता ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीर खिंचवाई। राष्ट्रपति से मुलाकात और छात्रा को पुरस्कार मिलने की उपलब्धि पर विद्यापीठ परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)