सीएम ग्रिड रोड पर धीमा काम देख भड़के नगर आयुक्त:जेई पर कार्रवाई की चेतावनी, 10 दिन में काम पूरा करने के निर्देश

Nov 20, 2026 - 20:44
0
सीएम ग्रिड रोड पर धीमा काम देख भड़के नगर आयुक्त:जेई पर कार्रवाई की चेतावनी, 10 दिन में काम पूरा करने के निर्देश
कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत जोन-3 में चल रहे सड़क निर्माण और सुंदरीकरण के कार्यों में देरी पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को बाबा कुटी चौराहे से सोटे वाले बाबा मंदिर और अलंकार गेस्ट हाउस तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान साउथ एक्स मॉल के सामने स्टॉर्म वाटर लाइन का काम धीमा मिलने पर अवर अभियंता हरिओम को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर तक काम पूरा नहीं हुआ तो जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ का काम एक हफ्ते में पूरा करने का अल्टीमेटम नगर आयुक्त ने बाबा कुटी से मार्बल मार्केट तक करीब 250 मीटर फुटपाथ निर्माण की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड को एक हफ्ते में फुटपाथ का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा सड़क और फुटपाथ सहित सभी काम 30 नवंबर तक हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए। इसके लिए करीब 200 मजदूर लगाकर युद्धस्तर पर काम कराने को कहा। दो दिन में सीवर लाइन, तीन दिन में लगेंगे लाइट के पोल निरीक्षण के दौरान साउथ एक्स मॉल के सामने जल निगम की ओर से डाली जा रही सीवर लाइन का काम दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं मिक्की हाउस के सामने रोड वाइडनिंग और रोड लेवलिंग के काम की गुणवत्ता जांचने के लिए आईआईटी से परीक्षण कराने को कहा। सड़क पर प्रकाश व्यवस्था के लिए आए पोल तीन दिन में लगाने के निर्देश भी दिए। फूलमंडी के अवैध कारोबारियों से दिन में दो बार वसूली नगर आयुक्त ने गौशाला चौराहे से नौबस्ता की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से संचालित फूलमंडी से फैल रही गंदगी पर भी नाराजगी जताई। जोनल स्वच्छता अधिकारी को अवैध कारोबार करने वालों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां व्यवसाय करने वालों से प्रतिदिन दो बार यूजर चार्ज वसूलने को कहा। निरीक्षण के दौरान जोनल अभियंता आरके तिवारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष बाजपेयी, सहायक अभियंता, जल निगम के अभियंता और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User